वेजिटेरियन बनने के लिए अपनाएं 5 आसान तरीके

वेजिटेरियन बनने के लिए अपनाएं 5 आसान तरीके

वेजिटेरियन बनना इतना भी मुश्किल नहीं है, बस आपको कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे।
FacebookTwitterLinkedInCopy Link

इंटरनेट पर आपने ढेरों आर्टिकल्स पढ़े होंगे, जिसमें वेजिटेरियन डाइट के फायदे गिनाए जाते हैं, लेकिन क्या उनके दावों पर सचमुच यकीन किया जाना चाहिए? वास्तव में वेजिटेरियन डाइट फायदेमंद होती है और रिसर्च भी इस बात को सही मानते हैं। रिसर्च के मुताबिक, शाकाहारी खाने से दिल की बीमारी का खतरा 40 प्रतिशत कम हो जाता है। साथ ही टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी कम होता है।

तो देर किस बात की आज से आप भी शाकाहारी बनने की कोशिश कीजिए, लेकिन डाइट में बदलाव धीरे -धीरे लाइए। इसके कुछ प्रैक्टिकल टिप्स हम दें रहे है, जो आपका काम आसान कर देंगे।

धीमी शुरुआत

अधिकतर लोग वेजिटेरियन बनने के चक्कर में सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि अचानक से नॉनवेज खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं, जिससे वह दिल से वेजिटेरियन डाइट अपना नहीं पाते और फूड को एंजॉय नहीं कर पाते। यह कोई रेस नहीं है जिसमें आपको तेजी से दौड़ना है, फिर जल्दी किस बात की है। वेजिटेरियन बनने के लिए धीरे-धीरे डाइट से नॉनवेज को हटाएं जैसे आप यदि हफ्ते में 4 दिन खाते हैं, तो पहले 2 दिन खाना शुरू करें। या रोज़ कुछ न कुछ वेजिटेरियन आहार शामिल करें। धीमी शुरुआत हमेशा बेहतर होती है।

पोषक तत्वों
पोषक तत्वों से भरपूर है शाकाहारी खाना|इमेज : फाइल इमेज

कुछ ये भी करें ट्राई

कुछ शाकाहारी आइटम्स का स्वाद काफी हद तक नॉन वेज जैसा होता है। वह फूड आइटम्स सोया प्रोटीन, व्हीट ग्लुटेन या कटहल से बनी होती है। इसे खाने से आपको संतुष्टि भी मिलेगी और आप एनिमल फैट से भी बच जाएंगे। ये फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

प्रोटीन के दूसरे स्रोत तलाशें

एक बार जब आप नॉनवेज खाना छोड़ देते हैं, तो आपके लिए प्रोटीन के दूसरे स्रोत जैसे फल और सब्ज़ियों को डाइट शामिल करना ज़रूरी है। ध्यान रहे एक ही चीज़ की बजाय और अलग-अलग स्रोत से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। यानी फल और सब्ज़ियों की अलग-अलग वैरायटी खाएं।

फूड के साथ क्रिएटिविटी

वेजिटेरियन बनने का मतलब एकदम बोरिंग खाना नहीं है, जिससे आपको तनाव हो जाए। बल्कि आप वेजिटेरियन डाइट के साथ भी एक्सपेरिमेंट करके उसे इंट्रेस्टिंग बना सकते हैं। वीकेंड पर शहर के अलग-अलग वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में जाकर कुछ अलग वेज डिश ट्राई करें। घर पर पार्टी रखें और अलग-अलग तरह की वेजिटेरियन रेसिपी बनाएं। इस तरह से आपको खाने में मज़ा भी आएगा और नॉनवेज छोड़ने का अफसोस भी नहीं होगा।

माइंडफुल इटिंग

नॉनवेज छोड़ने के बाद हो सकता है आपको खाना खाने के बाद भी भूख महसूस हो। ऐसे में बीन्स और दाल डाइट में शामिल करें। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं और आपको पेट भरा होने का एहसास दिलाएंगे। बैलेंस डाइट प्लान करें, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और दूसरे प्लांट बेस्ड पोषक तत्व हो। इससे आपको संतुष्टि का अहसासा भी होगा। वेजिटेरियन बनने की कोशिश कर रहे हैं, तो शुरुआत में आपको यह थोड़ा मुश्किल ज़रूर लगेगा, लेकिन बाद में आपको अपने वेजिटेरियन बनने पर खुशी होगी।

और भी पढ़िये : कैसे बनें बेहतर को-पैसेंजर

अब आप हमारे साथ फेसबुक, इंस्टाग्रामट्विटर और टेलीग्राम पर भी जुड़िये।

Your best version of YOU is just a click away.

Download now!

Scan and download the app

Get To Know Our Masters

Let industry experts and world-renowned masters guide you towards a meditation and yoga practice that will change your life.

Begin your Journey with ThinkRight.Me

  • Learn From Masters

  • Sound Library

  • Journal

  • Courses

Congratulations!
You are one step closer to a happy workplace.
We will be in touch shortly.