ज़रूरत से ज़्यादा खाना, सेहत के लिए हानिकारक
प्रिया को ओवरइटिंग की बहुत बुरी लत थी। उसके फ्रिज से लेकर ऑफिस बैग तक में चिप्स, बिस्कुट और चॉकलेट्स भरे रहते थे, लेकिन जब प्रिया का वज़न बढ़ने लगा, तब उसे अपनी इस बुरी लत का एहसास हुआ। अपनी ज़िंदगी में छोटे-मोटे बदलाव के ज़रिए आखिरकार प्रिया ने ओवरइटिंग की लत से छुटकारा पा ही लिया। हर कोई प्रिया की तरह अपनी इस लत से छुटकारा पा सकता है, बस उसे कुछ मामूली बातों का ध्यान रखना होगा। डायनिंग टेबल पर खाने का ढ़ेर न लगाएं जब टेबल पर कोई चीज़ सामने होगी, तो इंसान बार-बार उसे निकालकर खायेगा, […]