ज़रूरतमंदों के लिए बनाए एजुकेशनल ऐप्स
गरीब किसान का बच्चा होने के कारण किताबें खरीदकर पढ़ना शंकर के लिए आसान नहीं था। जयपुर जिले के छोटे से गांव रावपुरा में रहने वाले शंकर यह भी जानते थे कि उसके जैसे हज़ारों बच्चे हैं, जिनके लिए किताबें खरीदना आसान नहीं हैं। ऐसे जरूरतमंदों की समस्या का हल उन्हें डिजिटल ऐप्स में नज़र आया। इसी के चलते उन्होंने बिना किसी प्रोफेशनल डिग्री के 40 से ज्यादा एजुकेशनल ऐप्स बना दिए, जो दूसरों के पढ़ने में मदद कर रहे हैं। शंकर के सारे ऐप्स मुफ्त उपलब्ध है और सबसे खास बात यह है कि ये ऐप्स ऑफलाइन काम करते […]