कृति करंत को मिला वुमन ऑफ डिस्कवरी अवॉर्ड
भारतीय महिलाएं पूरी दुनिया में अपनी मेहनत और लगन से नाम कमा रही है। देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं की फेहरिस्त में एक और नया नाम जुड़ गया है, डॉ. कृति के करंत का, जो एक सरंक्षणवादी वैज्ञानिक है। कृति को 2019 के वुमन ऑफ डिस्कवरी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वन्यजीव से जुड़े क्षेत्र में रिसर्च कर्नाटक के मैंगलुरु में जन्मी कृति ने ड्यूक और येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बंगलूरू स्थित सेंटर फॉर वाइल्ड-लाइफ स्टडीज़ के साथ ही वह न्यूयॉर्क स्थित वाइल्ड-लाइफ कन्जर्वेशन सोसाइटी और अमेरिका के निकोलस स्कूल ऑफ एन्वायरमेंट से भी जुड़ी हैं। […]